Search

नहर में अज्ञात व्यक्ति का बहता हुआ मिला शव।

288 Views

बुलंदशहर: अहमदगढ़ नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का बहता हुआ शव मिला। नहर में शव आने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जेसीबी मशीन के माध्यम से बाहर निकलवाया।

आज सुबह लखावटी गंग नहर में बहता हुआ एक शव आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बताया गया है कि अहमदगगढ़ नहर की झाल से शव टकरा कर रुक गया था। मेरठ बदायू हाईवे पर चलने वाले लोगों की नजर नहर के पानी में तैरते हुए शव पर पड़ी जिसकी सूचना चंद कदमों की दूरी पर स्थित थाना अहमदगढ़ पुलिस को दी गई। नहर में शव आने की भनक लगते ही नहर पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई पुलिस ने अज्ञात शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया।

थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया है कि अहमदगढ़ नहर में एक व्यक्ति का शव बहता हुआ आया था जिसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रतीत होता है कि यह शव कई दिन पुराना है। हाथ में कलावा बंधा हुआ है कमीज एव अंडरवियर पहने हुए है। इस मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Spread the love

Published On

Leave a Comment