सिकंदराबाद। उपजिलाधिकारी रेनू सिंह एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह द्वारा कावड़ मार्ग पर पढ़ने वाले सिकन्दराबाद देहात के गाँव पीरबियाबानी में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग ग्राम पीरवियावानी, मड़ावरा, गाजीपुर, दादूपुर आदि ग्रामों के सुरक्षा समिति के सदस्यों, चौकीदार एवं सम्मानित व्यक्तियों के साथ आयोजित की गई।

मीटिंग के दौरान कावड़ यात्रा को लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा उनसे हर समय सतर्क रहने को कहा तथा कावड़ यात्रा में आने वाले किसी भी आकसमिक व्यवधान से उपजिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी को तुरन्त अवगत कराने के निर्देश दिए ताकि समय रहते व्यवस्था संभाली जा सकें। मीटिंग के दौरान एसडीएम रेनू सिंह व सीओ पूर्णिमा सिंह ने मौजूदा लोगो से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाये रखें। शिव भक्तों को कावंड़ लाते समय आने जाने में किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि कोई भी असमाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश ना करें अगर आपकी नजर में या आपके आसपास कोई ऐसी गतिविधि होती नजर आये तो उसकी सूचना डॉयल 112 पर या हमारे फोन पर अवश्य सूचित करें। एसडीएम रेनू सिंह, सीओ पूर्णिमा सिंह व तहसीलदार धर्मवीर भारती ने कावड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर एसडीएम रेनू सिंह, सीओ पूर्णिमा सिंह, कोतवाल रविरतन सिंह सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
