Search

पत्नी के हत्यारोपी पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

278 Views

बुलंदशहर। अगौता थाना क्षेत्र के गांव भडोली के जंगल में बुधवार को हत्यारोपित पति का शव पेड़ पर फांसी पर लटका मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। छह माह पहले ही पत्नी की हत्या आरोप पति पर लगा था। हालांकि, मामले में फैसला होने के बाद आरोपी गांव में रह रहा था।

पुलिस के अनुसार, बुधवार को गांव भंडोली निवासी स्वर्गीय देवेंद्र सिंह के 35 वर्षीय पुत्र प्रवेश चौधरी का शव जंगल में एक पेड़ पर फांसी पर लटका हुआ मिला। ग्रामीणों ने गांव में फोन कर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अगौता थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी संदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पेड़ से शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

पत्नी की हत्‍या करने का लगा था आरोप

पुलिस के अनुसार, प्रवेश होमगार्ड में नौकरी भी करता था। लगभग 15 माह पहले पत्नी रीना देवी की हत्या करने का आरोप प्रवेश पर लगा था। पत्नी की हत्या के मामले में पति प्रवेश जेल गया था। छह माह पहले ही रीना देवी के मायके वालों से प्रवेश का फैसला हो गया था। फैसले के बाद से वह जेल से आकर गांव में मां के पास रह रहा था। प्रवेश अपने पीछे दो छोटे पुत्रों को छोड़ गया है।

Spread the love

Published On

Leave a Comment