Search

डग्गामार वाहनों पर रोक लगाने की मांग, भूख हड़ताल पर बैठे बस मालिक 

346 Views

सिकंदराबाद। गुर्जर चौक पर अनुबंधित बस ओनर्स एसोसिएशन ट्रस्ट गाजियाबाद के नेतृत्व में आज बस ऑपरेटर धरने पर बैठ गए, उनका आरोप है कि अलीगढ़ से लेकर दिल्ली, गाजियाबाद तक अवैध डागामार बसें, टैम्पो, ईको कार, मिनी बसे पुलिस प्रशासन के शह पर चल रही है।

कई बार पत्र के माध्यम से शिकायती पत्र दिए गए हैं पुलिस से भी इसकी शिकायत की गई है लेकिन अब तक कोई भी उचित कार्यवाही नही की गयी है। डग्गामार वाहनो की वजह से राज्य सरकार को राजस्व की बड़ी हानि हो रही है। अनुबंधित बसों को भी सवारी न मिलने से भारी नुकसान हो रहा है। इसी के चलते आज हम अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए है और जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती तब तक अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर रहेंगे।

Spread the love

Published On

Leave a Comment