Search

दिनदहाड़े दबंग ने विधवा महिला के घर पर की फायरिंग, सोशल मीडिया पर हो रहा है वीडियो वायरल

487 Views

बुलंदशहर। जहांगीरपुर थाना क्षेत्र के गांव गोविला में दिनदहाड़े दबंग ने विधवा महिला के घर में घुसकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। फायरिंग में महिला बाल बाल बची। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद बुलंदशहर के जहांगीरपुर थाना क्षेत्र के गांव गोविला निवासी पीड़ित महिला रामवती देवी के पति ने दबंग मुनेश से 50 हजार रुपए उधार ले रखे थे। पीड़िता ने बताया कि उसके पति की एक साल पहले मौत हो चुकी है। उसने दबंग मुनेश से कहा वह उसे थोड़े समय मे पैसे लौटा देगी। इसके बाद भी आरोपी गुरुवार को एक अन्य साथी के साथ आया और दरवाजा खुलवाकर विधवा महिला पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

फायरिंग में महिला बाल बाल बची इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया।

एसपी देहात रोहित मिश्रा ने बताया कि आरोपी मुनेश को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Spread the love

Published On

Leave a Comment