Search

जनपद में वृक्षारोपण किए जाने हेतु जन जागरूकता रैली को कलेक्ट्रेट से किया रवाना

316 Views

बुलंदशहर। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज के छात्रों की जनपद में वृक्षारोपण किए जाने हेतु जन जागरूकता रैली को कलेक्ट्रेट से रवाना किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह को पौधा भी भेट किया।

1 जुलाई से 07 जुलाई तक मनाए जाने वाले वन महोत्सव के अंर्तगत पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जायेगा। इसी क्रम में पर्यावरण को स्वच्छ, शुद्ध बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने स्कूल, कॉलेज सड़कों के किनारे व अन्य स्थानो पर पौधारोपण किए जाने हेतु जनपद वासियों से अपील भी की। कि पर्यावरण को हरा भरा, शद्ध , स्वच्छ रखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण कर उनका संरक्षण करें। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश प्रियदर्शी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Published On

Leave a Comment