Search

सिकंदराबाद: युवाओं को मतदाता बनाने के लिए विशेष कैंप आयोजित

146 Views

सिकंदराबाद: विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत मंगलवार को सरकारी कॉलोनी औद्योगिक क्षेत्र जौखाबाद में विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने युवाओं को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए जागरूक किया।

वहीं, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में 17 से 23 नवंबर तक प्राप्त विभिन्न प्रपत्रों की जानकारी साझा की गई तथा पुनरीक्षण अभियान की प्रक्रिया से प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। एसडीएम रविंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार संजय कुमार और नायब तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने पात्र युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment