Search

सिकंदराबाद: सरदार पटेल जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस हर्षोल्लास से मनाया

326 Views

सिकंदराबाद: विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, सरस्वती नगर में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य रामकरन सिंह दक्ष एवं मुख्य वक्ता स्नेहल गौड़ ने मां सरस्वती और सरदार पटेल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया।

इस अवसर पर छात्राओं ने सरदार पटेल के जीवन, व्यक्तित्व और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता में उनके अतुलनीय योगदान पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ रस्साकशी एवं खो-खो प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

मुख्य वक्ता स्नेहल गौड़ ने कहा कि सरदार पटेल का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता, दृढ़ संकल्प और देशभक्ति का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने छात्राओं से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और राष्ट्रीय एकता बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। इस दौरान सभी छात्राओं ने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ भी ली।

प्रधानाचार्य रामकरन सिंह दक्ष ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दूरदर्शिता, साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति से देशी रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उन्होंने राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने का संदेश देते हुए अतिथियों और सहयोगियों का आभार जताया।

इस अवसर पर राकेश, दौजपाल, संजीव, धर्मेंद्र, जुगेंद्र, राजकुमार, नेत्रपाल, प्रेमपाल, शशिबाला, पंकज जोशी, प्रीति त्यागी, प्रियंका शर्मा, संगीता, नीलम गुप्ता, वंदना शर्मा एवं प्रशांत शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News