43 Views
सिकंदराबाद: विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की है। एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को 220 केवी विद्युत उपकेंद्र जोखाबाद (बड़ा बिजलीघर) पर मशीनों की मीटर टेस्ट टीम द्वारा जांच एवं मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
इसके चलते सुबह 6 बजे से 8 बजे तक करीब 2 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जोखाबाद उपकेंद्र से पोषित सिकंदराबाद के सभी उपकेंद्रों की सप्लाई बंद रहने के कारण पूरे सिकंदराबाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली आपूर्ति बंद होने से पहले अपने आवश्यक दैनिक कार्य पूरे कर लें और आपूर्ति बाधित रहने के दौरान धैर्य बनाए रखें। विभाग ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।
