Search

सिकंदराबाद: 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित, 11 से 4 बजे तक कई इलाकों में आपूर्ति बंद

130 Views

सिकंदराबाद। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र तहसील के अंतर्गत क्षतिग्रस्त 33 केवी लाइन के जोड़ की बुधवार को मरम्मत की जाएगी। इसके चलते सिकंदराबाद कस्बे के कई इलाकों में करीब पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग के एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि कुत्ते की कब्र के पास सरकारी अस्पताल के निकट क्षतिग्रस्त 33 केवी जोड़ की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके चलते देवी मंदिर प्रथम और देवी मंदिर द्वितीय फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी।

बिजली कटौती के दौरान पुरानी तहसील, बड़ा बाजार, वैद्यवाड़ा, चौधरीवाड़ा बाजार, ज्ञान लोक कॉलोनी, जेवर बस स्टैंड, टीचर्स कॉलोनी, जीटी रोड, पक्का बाग, छासियावाड़ा, भाटियावाड़ा, देवी मंदिर गेट, खत्रीवाड़ा, खुर्जा रोड और हनुमान चौक समेत कस्बे के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

एसडीओ ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से पहले आवश्यक कार्य पूरे कर लें। विभाग ने निर्धारित समय में मरम्मत कार्य पूरा कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास करने की बात कही है।


 

Spread the love

Leave a Comment