Search

सिकंदराबाद: स्वच्छता ही सेवा के तहत सिकंदराबाद में महासफाई अभियान शुरू

155 Views

सिकंदराबाद: नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर नगर पालिका परिषद सिकंदराबाद ने ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत 157 घंटे के विशेष महासफाई अभियान की शुरुआत की है। अभियान 25 सितंबर की शाम से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलेगा।

शुक्रवार शाम नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित के नेतृत्व में अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाई कर्मियों ने विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों से कूड़ा-कचरा हटाया गया।

स्वास्थ्य लिपिक श्री संजय सिंह चौहान ने अभियान के दौरान सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। पालिका टीम ने सार्वजनिक स्थानों की सफाई के साथ नियमित सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया।

नगर पालिका का उद्देश्य अभियान के दौरान शहर के अधिक से अधिक सार्वजनिक स्थानों की सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।


 

Spread the love

Leave a Comment