Search

सिकंदराबाद: दीपक कुमार का शिकारपुर तबादला, प्रखर पाण्डेय होंगे सिकंदराबाद के नए सीओ

200 Views

सिकंदराबाद: जनपद बुलंदशहर में पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने प्रशासनिक आवश्यकताओं के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए तबादला आदेश जारी किए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार नगर क्षेत्राधिकारी प्रखर पाण्डेय को अब क्षेत्राधिकारी सिकंदराबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सिकंदराबाद के वर्तमान सीओ दीपक कुमार का तबादला कर उन्हें क्षेत्राधिकारी शिकारपुर बनाया गया है।

इसी क्रम में शिकारपुर के क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में तैनाती दी गई है। वहीं सहायक पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख दरिया को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

एसएसपी के आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने तथा आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


 

Spread the love

Leave a Comment

Other News