Search

सिकंदराबाद: 25 सितंबर को गूंजेगा वंदे मातरम्, 150वें वर्ष पर होगा सामूहिक गान

125 Views

सिकंदराबाद: राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में 25 सितंबर को देशव्यापी सामूहिक गान का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध सरस्वती बालिका विद्या मंदिर,सिकंदराबाद में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट नितिन गर्ग एवं प्रधानाचार्य रामकरन सिंह दक्ष ने बताया कि 25 सितंबर को प्रातः 11 बजे ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे देश में एक साथ ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गान किया जाएगा। इस दौरान देशभर में ‘एक समय, एक लय और एक स्वर’ के भाव के साथ लोग इस राष्ट्रव्यापी आयोजन से जुड़ेंगे।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता चेतना और राष्ट्रीय भावना से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रतीक रहा है। इसके 150वें वर्ष का यह अवसर युवा पीढ़ी को इसके ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित कराने तथा राष्ट्र के प्रति सम्मान और एकता की भावना को मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगा।

गणमान्य अतिथियों की रहेगी उपस्थिति

कार्यक्रम की अध्यक्षा पायल गौड़, रोटरी इंटरनेशनल डी.जी. रोटरी इंटरनेशनल मंडल 3100 रहेंगी। वहीं मुख्य अतिथि रंजना, जिला समाज कल्याण अधिकारी बुलंदशहर होंगी। कार्यक्रम के संयोजक विद्यालय प्रबंधक एडवोकेट नितिन गर्ग रहेंगे।

व्यापक स्तर पर की जा रही तैयारियां

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय परिवार द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों, पुरातन छात्रों और विद्यालय परिवार से राष्ट्रव्यापी आयोजन में सहभागिता का आह्वान किया गया।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि 25 सितंबर को निर्धारित समय पर जब देश के विभिन्न हिस्सों में एक साथ ‘वंदे मातरम्’ का स्वर गूंजेगा, तो यह आयोजन राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रभाव और मातृभूमि के प्रति सम्मान की सामूहिक अभिव्यक्ति बनेगा।


Spread the love

Leave a Comment