244 Views
सिकंदराबाद: विद्युत वितरण खंड सिकंदराबाद के अधिकारियों के निर्देश पर बिजली चोरी रोकने के लिए मंगलवार को क्षेत्र के मोहल्ला सराय झाँझन, शेखवाड़ा और झारखंडी में चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम भी शामिल रही।
चेकिंग के दौरान टीम ने 5 उपभोक्ताओं को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा। विभाग के अनुसार, पकड़े गए उपभोक्ताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। संबंधित मामलों में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया भी की गई है।
वैध कनेक्शन से बिजली इस्तेमाल करने की अपील
विद्युत विभाग ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे वैध कनेक्शन के जरिए ही बिजली का उपयोग करें और बिजली चोरी से बचें। विभाग ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी पकड़े जाने पर जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।
विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी रवि कुमार, सिकंदराबाद ने जानकारी दी।
