Search

सिकंदराबाद: नितिन जैन को IIA मेरठ-3 डिवीजन का डिविजनल सेक्रेटरी किया गया पुनः नामित

183 Views

सिकंदराबाद: भारतीय उद्योग संघ (IIA) ने सिकंदराबाद के नितिन जैन को मेरठ-3 डिवीजन का डिविजनल सेक्रेटरी पद पर पुनः नामित किया है। IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल द्वारा जारी पत्र के अनुसार नितिन जैन का कार्यकाल 1 जुलाई 2026 से 30 जून 2027 तक रहेगा।

मेरठ-3 डिवीजन के अंतर्गत नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर और सिकंदराबाद क्षेत्र शामिल हैं। नितिन जैन को यह जिम्मेदारी उद्योग एवं MSME हितों को बढ़ावा देने में उनकी सक्रिय भूमिका, संगठन के प्रति समर्पण और संगठनात्मक गतिविधियों में प्रभावी योगदान को देखते हुए दोबारा सौंपी गई है।

डिविजनल सेक्रेटरी के रूप में नितिन जैन डिवीजन के विभिन्न चैप्टरों के बीच समन्वय स्थापित करने के साथ ही उद्योगों की समस्याओं और सुझावों को उचित स्तर तक पहुंचाने, सदस्यता विस्तार तथा IIA की गतिविधियों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

पुनः जिम्मेदारी मिलने पर नितिन जैन ने IIA के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि मेरठ-3 डिवीजन के उद्योगों और MSME इकाइयों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जाए। साथ ही संगठन को मजबूत करते हुए क्षेत्र के औद्योगिक विकास में योगदान देना उनकी प्राथमिकता रहेगी।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment