सिकंदराबाद: विद्युत विभाग ने जर्जर तार व खंभे बदलने तथा औद्योगिक इकाई की स्वतंत्र विद्युत लाइन निर्माण के चलते रविवार को जोखाबाद और गोपालपुर क्षेत्र में छह घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की सूचना दी है।
उपखंड अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र जोखाबाद नंबर-2 के इंडस्ट्रियल प्रथम फीडर पर गौतम उद्योग से आरएसके-11 तक जर्जर तार और खंभे बदलने का कार्य किया जाएगा। वहीं 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र गोपालपुर के सरकारी कॉलोनी फीडर पर मैसर्स अयरटैक्स मिल की स्वतंत्र लाइन निर्माण का कार्य किया जाएगा।
इसके चलते 23 अगस्त, रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान कंपनी, जोखाबाद, सरकारी कॉलोनी और औद्योगिक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली आपूर्ति बंद होने से पहले अपने आवश्यक दैनिक कार्य पूरे कर लें और आपूर्ति बाधित रहने के दौरान धैर्य बनाए रखें। विभाग ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।
