Search

सिकंदराबाद: हरिद्वार कांवड़ यात्रा के लिए सिकंदराबाद की 10 सदस्यीय चिकित्सा टीम रवाना

208 Views

सिकंदराबाद: श्रावण मास की कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान शिवभक्त कांवड़ियों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सिकंदराबाद से 10 सदस्यीय प्राथमिक चिकित्सा एवं दवा वितरण टीम हरिद्वार के लिए रवाना हुई। गांव वीरखेड़ा स्थित रविंद्र शर्मा के फार्म हाउस से गुरुवार को कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह लगातार 10वां वर्ष है जब यह सेवा दल कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों की निःस्वार्थ सेवा के लिए हरिद्वार पहुंच रहा है। टीम के संयोजक रविंद्र शर्मा ने बताया कि वर्ष 2016 से प्रत्येक वर्ष कांवड़ यात्रा के दौरान यह अभियान चलाया जा रहा है। इस बार करीब 75 हजार कांवड़ियों के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाइयों, प्राथमिक उपचार सामग्री और आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि चिकित्सा टीम में अनुभवी स्वयंसेवक शामिल हैं, जो यात्रा के दौरान बीमार या घायल होने वाले श्रद्धालुओं को तत्काल प्राथमिक उपचार और निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराएंगे। टीम का उद्देश्य कांवड़ियों की सुरक्षित, स्वस्थ और सुगम यात्रा सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर सभी ने भगवान भोलेनाथ से कांवड़ यात्रा के सफल और सुरक्षित संपन्न होने की कामना की।

चिकित्सा सेवा टीम के सदस्य: रविंद्र शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, हरि मोहन भड़ाना, अवनीश शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, प्रेम राणा, अमित लोधी, सुधीर, योगेश शर्मा और नरेश लोधी।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment