Search

फेक आईडी का इस्तेमाल कर वाउचर का लालच देकर कराए 22 हजार रुपए ट्रान्सफर

Share Now :

WhatsApp
392 Views

सिकंदराबाद। नगर क्षेत्र के मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी पीड़िता से अज्ञात ने फेक आईडी का इस्तेमाल करते हुए वाउचर का लालच देकर हजारों का ट्रांजैक्शन करा लिया।


पीड़िता का कहना है कि वह हरियाणा के गुड़गांव स्थित कंपनी में क्वालिटी मैनेजर के पद पर है। मंगलवार को कंपनी के सीईओ की फेक आईडी से एक ईमेल आयी। उस ईमेल के आधार पर एक व्हाट्सएप नंबर आया। चैट के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति ने उसे अपनी कम्पनी के मैनेजर के लिए वाउचर खरीदने को कहा। जिस पर पीड़िता ने अज्ञात शातिर के झांसे में आकर 2 हजार प्रति वाउचर के हिसाब से 11 वाउचर 22 हजार में खरीद लिए। जिसका भुगतान पीड़िता की ओर से ऑनलाइन किया गया। आरोपी द्वारा पीड़िता से रकम की ओर मांग होने पर उसे अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। पीड़िता ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी  पुलिस पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News