Search

सिकंदराबाद: IIA की नई कार्यकारिणी गठित, उद्योग बंधु में उठेंगी औद्योगिक क्षेत्र की समस्याएं

Share Now :

WhatsApp
111 Views
सिकंदराबाद: इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन  सिकंदराबाद चैप्टर की विशेष बैठक शुक्रवार शाम औद्योगिक क्षेत्र स्थित ट्विन टेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में आयोजित हुई। बैठक में लखनऊ मुख्यालय द्वारा मनोनीत चैप्टर चेयरमैन प्रमोद कुमार शर्मा, पूर्व चेयरमैन विकास शर्मा तथा मेरठ मंडल के डिवीजनल सेक्रेटरी नितिन जैन ने नई कार्यकारिणी के गठन के लिए सदस्यों के समक्ष पैनल प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई।

नई कार्यकारिणी में आर.बी. वर्मा को उपाध्यक्ष, रजत राही को सचिव, ए.के. कौशिक को संयुक्त सचिव तथा सौरभ संगल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं, श्वेतांक सिन्हा, मनोज कुमार गुसाई, संजय गौर, डी.एस. राणा और कल्याण सिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

इसके बाद नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की पहली बैठक में औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि आगामी उद्योग बंधु बैठक में औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव, नालों की सफाई, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, नए नालों के निर्माण तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। बैठक में उद्योगों के समुचित विकास और औद्योगिक क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए प्रशासन से समन्वय बनाकर कार्य करने पर भी सहमति बनी।


Spread the love

Published On

Leave a Comment