Search

सिकंदराबाद: ‘एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ भविष्य के नाम’ अभियान के तहत पूर्व विधायक बिमला सिंह सोलंकी ने किया पौधारोपण

179 Views

सिकंदराबाद: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ भविष्य के नाम” अभियान के अंतर्गत रविवार को पूर्व भाजपा विधायक बिमला सिंह सोलंकी ने कृष्ण तालाब स्थित देवी मंदिर परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक बिमला सिंह सोलंकी ने कहा कि पौधारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण देने का संकल्प है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से अपनी माँ और भविष्य की पीढ़ियों के नाम कम से कम एक-एक पौधा लगाने तथा उसके संरक्षण का दायित्व निभाने की अपील की।

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष मोहित अग्रवाल, अवनीश गुप्ता, अजय शर्मा, ऋषभ शर्मा, नितिन अग्रवाल, सुमित गोयल, विभोर गुप्ता, संदीप गोयल, ऋषभ शर्मा, देव मिश्रा, हर्ष सिसोदिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण मिल सके।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News