Search

सिकंदराबाद: कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट,कांवड़ मार्ग का निरीक्षण

192 Views

सिकंद्राबाद: आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार शाम क्षेत्राधिकारी सिकंद्राबाद दीपक कुमार, उपजिलाधिकारी दिनेश चंद्र और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बिजली विभाग को कांवड़ मार्ग पर मौजूद विद्युत पोल को सुरक्षित तरीके से कवर करने तथा ट्रांसफार्मरों के चारों ओर बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए गए, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

वहीं, लोक निर्माण विभाग को सड़क पर मौजूद गड्ढों को तत्काल भरने और पूरे कांवड़ मार्ग को गड्ढामुक्त बनाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सभी विभाग समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करें, जिससे कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment