Search

सिकंदराबाद: 3-4 जुलाई को 3 घंटे बिजली कटौती,सरकारी अस्पताल की लाइन निर्माण के लिए शटडाउन

157 Views

सिकंदराबाद: विद्युत विभाग के एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि 3 और 4 जुलाई 2026 को सिकंदराबाद के कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र जोखाबाद नंबर-2 से जुड़े इन्डस्ट्रियल द्वितीय, इन्डस्ट्रियल तृतीय और स्वतंत्र पोषक अपोलो की बिजली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी।

विभाग के अनुसार, यह शटडाउन सरकारी अस्पताल सिकंदराबाद की 33 केवी विद्युत लाइन के निर्माण कार्य के लिए लिया जा रहा है। इस कारण जोखाबाद, जीटी रोड, तेज सिंह कॉलोनी और नवीन सब्जी मंडी सहित आसपास के क्षेत्रों में तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कटौती से पहले अपने आवश्यक कार्य पूरे कर लें। विभाग ने निर्धारित अवधि के दौरान सहयोग और धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया है तथा असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment