Search

सिकंदराबाद: लाइन निर्माण के चलते 24 से 27 जून तक रोज तीन घंटे बिजली कटौती

Share Now :

WhatsApp
240 Views

सिकंदराबाद: सरकारी अस्पताल सिकंदराबाद की 33 केवी विद्युत लाइन निर्माण कार्य के चलते क्षेत्र के कई इलाकों में चार दिन तक प्रतिदिन तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने इसकी सूचना जारी करते हुए उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की अपील की है।

उपखंड अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र जोखाबाद नंबर-2 से जुड़े पोषक इंडस्ट्रियल द्वितीय, इंडस्ट्रियल तृतीय एवं स्वतंत्र पोषक अपोलो की विद्युत आपूर्ति 24 जून से 27 जून तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पताल सिकंदराबाद की 33 केवी लाइन के निर्माण कार्य के कारण यह शटडाउन लिया जा रहा है।

इस दौरान जोखाबाद, जीटी रोड, तेजसिंह कॉलोनी तथा नवीन सब्जी मंडी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि बिजली बंद रहने की अवधि को ध्यान में रखते हुए अपने दैनिक कार्य पहले ही पूरा कर लें तथा सहयोग बनाए रखें।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment