Search

सिकंदराबाद: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास, सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा

38 Views

सिकंदराबाद: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह सिकंदराबाद के पावन कुटीर मैदान में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति, तहसील प्रशासन, पुलिस विभाग, नगर पालिका, विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और नागरिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का विधायक लक्ष्मीराज सिंह द्वारा शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इसके बाद योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। आयोजन स्थल पर उत्साह, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।

वक्ताओं ने कहा कि योग स्वस्थ, संतुलित और तनावमुक्त जीवन की कुंजी है। उन्होंने लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक विकास का भी प्रभावी माध्यम है।

इस अवसर पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है। उन्होंने लोगों से नियमित योग करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित, दीपक कुमार पाल, दीपक कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष त्रिवेशराम गुप्ता, ललित शर्मा, साधना शर्मा, सुरेंद्र सौरभ और नवीन राजपूत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने प्रतिदिन योग करने और समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। आयोजन ने स्वास्थ्य, अनुशासन और भारतीय संस्कृति के प्रति लोगों की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News