Search

सिकंदराबाद: विश्व योग दिवस पर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

Share Now :

WhatsApp
89 Views

सिकंदराबाद: विश्व योग दिवस के अवसर पर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से सम्बद्ध सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में शनिवार को योगाभ्यास एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के चारों विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और प्रबंध समिति के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान योगाभ्यास कर नियमित योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताया गया। संस्था के प्रबंधक नितिन गर्ग ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन और सशक्त राष्ट्र निर्माण का माध्यम है। उन्होंने सभी से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष ईश्वर चंद गोला, एस.एन. शर्मा, योगाचार्य अनिरुद्ध शास्त्री, राजकुमार और दौजपाल सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने योग के प्रति समाज को जागरूक करने तथा स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय परिसर में उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रभावना का माहौल देखने को मिला। अंत में प्रधानाचार्य रामकरन सिंह दक्ष ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News