Search

सिकंदराबाद: पीड़ित परिवार से मिलीं पूर्व विधायक बिमला सिंह सोलंकी, प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

529 Views
सिकंदराबाद: सलेमपुर निवासी विपिन जाटव हत्याकांड के बाद पूर्व विधायक बिमला सिंह सोलंकी ने रविवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस दौरान सोलंकी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए और पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने बुलंदशहर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की।

पूर्व विधायक ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पुलिस से मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि इस दु:खद घड़ी में पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और न्याय मिलने तक उनकी आवाज बुलंद की जाती रहेगी। इस अवसर पर क्षेत्र के कई सामाजिक, राजनीतिक एवं गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment