201 Views
सिकंदराबाद: रविवार को बढ़ती गर्मी और हीट वेव को देखते हुए सिकंदराबाद के एसडीएम दीपक पाल ने मानवीय पहल करते हुए बस स्टैंड के पास विशेष राहत शिविर लगवाया। शिविर में राहगीरों, किसानों और आम लोगों को ठंडा पानी एवं ओआरएस के पैकेट वितरित किए गए।
एसडीएम दीपक पाल ने कहा कि लगातार बढ़ते तापमान के कारण लोगों में डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में ओआरएस और पानी का वितरण लोगों को राहत पहुंचाने में मददगार साबित होगा।
राहगीरों और किसानों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में यह व्यवस्था काफी राहत देने वाली है। प्रशासन द्वारा लोगों को धूप में सावधानी बरतने, अधिक पानी पीने और जरूरत पड़ने पर ओआरएस का सेवन करने की सलाह भी दी गई।
क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
