322 Views
सिकंदराबाद: दनकौर रोड स्थित पीएनबी बैंक के सामने शुक्रवार सुबह एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान राहुल पुत्र किशोरीलाल निवासी धूममानिकपुर, दादरी, गौतमबुद्ध नगर के रूप में हुई है। सिकंदराबाद की गुर्जर कॉलोनी निवासी मृतक के भाई अमित ने बताया कि राहुल पिछले करीब चार वर्षों से घर नहीं आया था और मजदूरी कर अपना पालन-पोषण करता था। उन्होंने बताया कि राहुल नशे का आदी था, इसी कारण वह घर से अलग रह रहा था। राहुल अविवाहित था और उसकी उम्र करीब 27 वर्ष थी।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
