Search

सिकंदराबाद: किसानों की आवाज को मजबूती, राजा चौधरी बने जिला उपाध्यक्ष

328 Views

सिकंदराबाद: भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने संगठन विस्तार करते हुए गांव बिलसुरी निवासी राजा चौधरी को बुलंदशहर का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

यह घोषणा भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष अजय ठाकुर द्वारा की गई। इस दौरान उन्होंने राजा चौधरी को मनोनयन प्रमाण पत्र सौंपकर संगठन में नई जिम्मेदारी दी।

जिलाध्यक्ष अजय ठाकुर ने कहा कि राजा चौधरी लंबे समय से किसानों की समस्याओं को उठाते रहे हैं और संगठन को उनसे मजबूती मिलेगी। वहीं, राजा चौधरी ने संगठन नेतृत्व का आभार जताते हुए किसानों के हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment