Search

सिकंदराबाद: संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 9 में से 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

Share Now :

WhatsApp
267 Views

सिकंदराबाद: तहसील सभागार में माह के तीसरे शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीएम फाइनेंस अभिषेक कुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय ने संयुक्त रूप से की।

इस दौरान एसडीएम दीपक कुमार पाल, खंड विकास अधिकारी विवेक कुमार, प्रभारी तहसीलदार राकेश कुमार मौर्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

समाधान दिवस में फरियादियों की ओर से कुल 9 शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिनमें से केवल 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

एसडीएम दीपक कुमार पाल ने बताया कि प्राप्त सभी 9 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं। इनमें से दो शिकायतों का तत्काल समाधान कर दिया गया, जबकि शेष 7 शिकायतें लंबित रहीं।

एडीएम फाइनेंस अभिषेक कुमार सिंह और एएसपी नगर अभिषेक प्रताप अजेय ने लंबित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment