Search

सिकंदराबाद: कोतवाली का एएसपी ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Share Now :

WhatsApp
614 Views

सिकंदराबाद: शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय ने सिकन्द्राबाद कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, बंदीगृह, अभिलेख, बीट बुक रजिस्टर, सीसीटीएनएस, शस्त्रागार, मालखाना, मैस, आवासीय परिसर और थाने में खड़े वाहनों की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था और अभिलेखों के रखरखाव पर विशेष जोर दिया गया। एएसपी ने कोतवाली प्रभारी को निर्देश दिए कि सभी अभिलेख समय से पूर्ण किए जाएं, हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर लगातार निगरानी रखी जाए और थाना क्षेत्र में नियमित गश्त कर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए।

उन्होंने महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही थाने में नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर उन्हें पुलिस सेवा के दायित्व, अनुशासन, जनता के प्रति व्यवहार और कर्तव्यनिष्ठा के प्रति प्रेरित किया तथा उनका कुशलक्षेम भी जाना।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment