Search

सिकंदराबाद: कार्यभार संभालते ही कोतवाल शैलेंद्र प्रताप सिंह की नई पहल

Share Now :

WhatsApp
366 Views

सिकंदराबाद: नवागत कोतवाल शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यभार संभालते ही पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जनहितैषी बनाने की दिशा में अहम कदम उठाए हैं। उन्होंने कोतवाली क्षेत्र की सभी पुलिस चौकियों पर जनसुनवाई डेस्क अधिकारी नियुक्त किए हैं, ताकि लोगों को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े।

इस नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक चौकी पर एक महिला पुलिसकर्मी की तैनाती भी सुनिश्चित की गई है, जिससे महिला फरियादियों को शिकायत दर्ज कराने में सहज और सुरक्षित माहौल मिल सके।

कोतवाल शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रत्येक चौकी पर नियुक्त अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से सुनेंगे और उनका त्वरित निस्तारण करेंगे। उनका कहना है कि इस पहल से पुलिस और जनता के बीच विश्वास और बेहतर होगा।

वहीं, क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए सभी फैंटम और पीआरवी मोबाइल टीमों पर सिपाहियों को असलहों के साथ तैनात किया जाएगा। पुलिस टीम को एक रजिस्टर रखने के निर्देश भी दिए गए हैं, जिसमें संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों का पूरा रिकॉर्ड दर्ज किया जाएगा।

निर्देशों के अनुसार दिन में कम से कम 100 और रात में 50 वाहनों के नंबर नोट किए जाएंगे। इसके अलावा संदिग्ध व्यक्तियों की फोटो, मोबाइल नंबर और पता भी रिकॉर्ड किया जाएगा, ताकि अपराधियों पर प्रभावी नजर रखी जा सके।

कोतवाल ने कहा कि पुलिस 24 घंटे जनता की सेवा के लिए तत्पर है। इस नई पहल से क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत होने और आम लोगों को त्वरित राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment