140 Views
सिकंदराबाद : मोहल्ला शिवाजी नगर में गुरुवार शाम रिश्तेदारी में शादी समारोह में गए युवक के सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बना लिया। चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और नकदी व जेवरात चोरी कर फरार हो गए।
मोहल्ला शिवाजी नगर निवासी सुरेश पुत्र हरिदास गुरुवार शाम परिवार सहित रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान रात में अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़ दिया और घर में रखे करीब 8 हजार रुपये नकद व कुछ जेवरात चोरी कर लिए।
घटना की जानकारी पड़ोस में रहने वाले उनके भाई ने दी, जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।
क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
