Search

अवैध कटान एवं तमंचे के साथ पुलिस ने चार को भेजा जेल

Share Now :

WhatsApp
286 Views

Sikandrabad News: सिकंदराबाद नगर में हो रहे अवैध कटान को लेकर पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के तहत नगर में चार लोगों को मुखबिर की सूचना पर अवैध कटान करते हुए मय अवैध हथियार व छुरे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।

 

कोतवाली निरीक्षक आईपीएस राजकुमार मीणा ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर अवैध रूप से हो रहे कटान करते हुए मोहल्ला सोगिया बाड़ा से वाजिद पुत्र शाहिद एवं इमरान पुत्र नूर मोहम्मद ओर मेहरबान सोगियावाड़ा को मौके से गिरफ्तार किया। जिनके पास से काटन के छुरे लोहे की कुल्हाड़ी सहित एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किए गए। वहीं मोहल्ला रिसालदान में मुस्तकीम उर्फ भोला पुत्र सलीम को भी मौके से एक कटी हुई भैंस, छुरा, चाकू, कुल्हाड़ी व एक अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपीयो को गिरफ़्तार कर उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत का जेल भेज दिया।

Spread the love

Published On

Leave a Comment