Search

सिकंदराबाद: हेडपंप के पानी की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग, संगठन ने सौंपा ज्ञापन

273 Views

सिकंदराबाद: क्षेत्र में बढ़ते जल प्रदूषण को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने सरकारी हेडपंपों के पानी की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग तेज कर दी है। संगठन के पदाधिकारियों ने नायब तहसीलदार अंकित कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि कई महीने बीत जाने के बावजूद जल विभाग द्वारा लिए गए सैंपलों की जांच रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है।

संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय और चौधरी प्रेमराज भाटी ने बताया कि तीन माह पूर्व तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम से हेडपंपों के पानी की जांच कराने की मांग की गई थी। इसके बाद विभिन्न गांवों से पानी के सैंपल लिए गए, लेकिन उनकी रिपोर्ट अभी तक सामने नहीं आई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्रियों द्वारा बड़े पैमाने पर जल और वायु प्रदूषण किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों का जीवन प्रभावित हो रहा है। दूषित पानी के कारण लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि ग्रामीणों को संदेह है कि पानी की गुणवत्ता खराब होने के कारण ही जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही रिपोर्ट जारी नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस दौरान चौधरी प्रेमराज भाटी, मलखान सिंह यादव, झम्मन सिंह, बसंत सिंह भाटी, धीर सिंह भाटी, नीरज भड़ाना, राजकुमार पीलवान, मोहित अधाना, उधम सिंह, भीम सिंह, कैप्टन नरेश यादव, मोहम्मद मजहर अली, विजय प्रधान, सूबेदार गजेंद्र सिंह, दया प्रधान और जसवंत सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment