129 Views
सिकंदराबाद: बुधवार, 1 अप्रैल 2026 को पांच घंटे की बिजली कटौती होगी। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र तहसील पर नए देवी मंदिर फीडर को पूर्ण कर उसे लोड पर लेने के कार्य के कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि इस दौरान पुरानी तहसील, बड़ा बाजार, वैधवाड़ा, चौधरीवाड़ा बाजार, ज्ञान लोक कॉलोनी, जेवर बस स्टैंड, टीचर्स कॉलोनी, जी.टी. रोड, पक्का बाग, छासियावाड़ा, भाटियावाड़ा, देवी मंदिर गेट, खत्रीवाड़ा, खुर्जा रोड और हनुमान चौक सहित पूरे सिकंदराबाद कस्बा क्षेत्र में बिजली नहीं आएगी।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने आवश्यक कार्य निपटा लें। विभाग ने आपूर्ति बाधित रहने के दौरान सहयोग और धैर्य बनाए रखने का भी आग्रह किया है।
क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
