Search

सिकंदराबाद: नेशनल हाईवे पर बढ़ा टोल टैक्स: 1 अप्रैल से देना होगा ज्यादा शुल्क

551 Views

सिकंदराबाद: नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए 1 अप्रैल से यात्रा महंगी हो जाएगी। National Highways Authority of India (NHAI) ने टोल दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की है, जो 31 मार्च की रात 12 बजे के बाद लागू हो जाएगी।

गाजियाबाद-अलीगढ़ एक्सप्रेसवे (NH-34) पर स्थित सिकंदराबाद के लुहारली टोल प्लाजा पर वर्ष 2015 से टोल वसूली की जा रही है। यहां से प्रतिदिन करीब 30 हजार वाहन गुजरते हैं। टोल प्रबंधक बजरंग सैनी के अनुसार नई दरों की सूची टोल प्लाजा पर चस्पा कर दी गई है, ताकि वाहन चालकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

टोल प्रशासन के मुताबिक, विभिन्न श्रेणियों के वाहनों पर 5 रुपये से लेकर 25 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्थानीय वाहन चालकों के मासिक पास में भी 10 रुपये की वृद्धि की गई है।

प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे नई दरों के अनुसार टोल शुल्क का भुगतान करें और यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें।


एक नजर नई टोल दरों पर:

  • कार/जीप/वैन: 150 → 155 रुपये
  • हल्के व्यावसायिक वाहन: 235 → 240 रुपये
  • बस/ट्रक: 480 → 495 रुपये
  • भारी व्यावसायिक वाहन: 735 → 755 रुपये
  • ओवरसाइज वाहन: 940 → 965 रुपये
  • मासिक पास (स्थानीय): 350 → 360 रुपये

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment