Search

सिकंदराबाद: एडवोकेट पुनीत गर्ग बने भाकियू (चढूनी) के जिला कानूनी सलाहकार

515 Views

सिकंदराबाद: सिकंदराबाद निवासी एडवोकेट पुनीत गर्ग को सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) का जिला कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति प्रदेश मीडिया प्रभारी एस.के. तेवतिया के अनुमोदन पर जिलाध्यक्ष सुनील लोधी द्वारा की गई।

पुनीत गर्ग एक अनुभवी अधिवक्ता हैं और उनकी नियुक्ति से संगठन को कानूनी मामलों में मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। संगठन पदाधिकारियों का मानना है कि उनकी विशेषज्ञता भाकियू (चढूनी) को अपने उद्देश्यों की प्राप्ति में सहायक होगी।

इस मौके पर पुनीत गर्ग ने कहा कि वह संगठन की नीतियों से प्रभावित होकर इससे जुड़े हैं और पूरी निष्ठा के साथ जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment