सिकंदराबाद: 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र तहसील पर 10 एमवीए के नए पावर ट्रांसफार्मर तथा उससे संबंधित उपकरणों की स्थापना का कार्य बुधवार, 18 मार्च 2026 को किया जाएगा। इस कार्य के चलते शहर के कई क्षेत्रों में अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग के अनुसार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक एसडीएम कोर्ट, नई तहसील, पुरानी तहसील, बड़ा बाजार, बैध वाड़ा, चौधरीवाड़ा बाजार, ज्ञान लोक कॉलोनी, जमाईपुरा, होली मेला रोड, हाईवे, जेवर बस स्टैंड, गद्दीबाड़ा, सरावगीवाड़ा, भटपुरा, टीचर्स कॉलोनी, जीटी रोड, पक्का बाग, सिरोधन रोड, नगरपालिका, छासियावाड़ा, भाटियावाड़ा, रामनगर, सरायझाझन, देवी मंदिर गेट, खत्रीवाड़ा, खुर्जा रोड, हनुमान चौक सहित सिकंदराबाद कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे अपने आवश्यक कार्य बिजली कटौती से पहले ही निपटा लें और आपूर्ति बाधित रहने के दौरान धैर्य बनाए रखें। विभाग ने असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।
