Search

सिकंदराबाद: पूर्व विधायक बिमला सिंह सोलंकी ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को दी बधाई

398 Views

सिकंदराबाद: भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुलंदशहर जिले में मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों की नई नियुक्तियों के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इसी क्रम में कैंप कार्यालय पर सिकंदराबाद मंडल अध्यक्ष पद पर पुनः नियुक्त किए गए त्रिवेश गुप्ता और नवनियुक्त टिनी भाटी को पूर्व विधायक बिमला सिंह सोलंकी ने बधाई दी।

बुधवार को पूर्व विधायक बिमला सिंह सोलंकी ने त्रिवेश गुप्ता को पुष्पगुच्छ भेंट किया और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि संगठन ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि त्रिवेश गुप्ता अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता के साथ संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

इसके साथ ही नवनियुक्त बिलसुरी मंडल अध्यक्ष  टिनी भाटी को भी पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर धीरेन्द्र प्रधान, नलिन सिंह सोलंकी, गगन शर्मा, मोहित अग्रवाल, राहुल वाल्मीकि, मयंक शर्मा और बंटी सुनपेड़ा सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News