Search

सिकंदराबाद: मेंटेनेंस के चलते दो घंटे बंद रहेगी बिजली, कई गांव व मोहल्ले प्रभावित

296 Views

सिकंदराबाद: 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र जोखाबाद नं. 2 से जुड़े क्षेत्रों में बुधवार 11 मार्च को दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपकेंद्र के यार्ड में पावर परिवर्तकों पर मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण दोपहर 1 बजे से शाम 3 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी।
एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के चलते उपकेंद्र से जुड़े ग्राम राजारामपुर, सांवली, विशनपुर, किशनपुर, हृदयपुर, मैन हाईवे क्षेत्र, जोखाबाद, बाजार माधोदास, कायस्थवाड़ा, शेखवाड़ा, गुलावठी अंडरपास, रामवाड़ा, तेज सिंह कॉलोनी, गुर्जर चौक और नवीन सब्जी मंडी सहित आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली बंद होने से पहले अपने जरूरी कार्य पूरे कर लें तथा आपूर्ति बाधित रहने के दौरान धैर्य बनाए रखें। असुविधा के लिए विभाग ने खेद व्यक्त किया है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News