Search

सिकंदराबाद: जे.एस. डिग्री कॉलेज में एनएसएस का स्वच्छता शिविर, स्वयंसेवकों ने चलाया सफाई अभियान

273 Views

सिकंदराबाद: जे.एस. डिग्री कॉलेज में शनिवार को एनएसएस प्रथम एवं द्वितीय इकाई के तत्वावधान में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो.वैभव जैन ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि साफ-सफाई स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।

इस अवसर पर डॉ.अंकित कुमार वर्मा ने भारत में स्वच्छता की संस्कृति को विकसित करने पर जोर देते हुए कहा कि स्वच्छता को केवल अभियान नहीं, बल्कि दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना होगा।

कार्यक्रम का संचालन विकास कुमार एवं पुनीत यादव ने किया। शिविर में मयंक सक्सेना, सिद्रा महक, फरजाना, नरेश कुमार, विनोद कुमार सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News