Search

सिकंदराबाद: तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, 12 में से 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

320 Views

सिकंदराबाद: तहसील सभागार में माह के तीसरे शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन नायब तहसीलदार अंकित सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में फरियादियों द्वारा कुल 12 शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिनमें से 2 राजस्व संबंधी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

समाधान दिवस में खंड विकास अधिकारी विवेक कुमार, नायब तहसीलदार चौधरी हेमंत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

नायब तहसीलदार अंकित सिंह ने बताया कि प्राप्त शिकायतों में 8 राजस्व विभाग, 2 विद्युत विभाग तथा 2 पुलिस विभाग से संबंधित थीं। इनमें से 2 राजस्व मामलों का तत्काल समाधान कर दिया गया, जबकि शेष 10 शिकायतें लंबित हैं।

उन्होंने सभी लंबित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शीघ्रता से समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News