Search

सिकंदराबाद: एसएसपी ने किया सिकंदराबाद कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

178 Views

सिकंदराबाद: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने सोमवार को कोतवाली सिकंदराबाद का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गार्द की सलामी ली और कोतवाली परिसर की व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया।

एसएसपी ने महिला हेल्प डेस्क, बंदीगृह, बीट बुक रजिस्टर, सीसीटीएनएस प्रणाली, शस्त्रागार, मालखाना, डाक रजिस्टर, अभिलेखों के रखरखाव, थाना परिसर की साफ-सफाई और खड़े वाहनों की स्थिति का निरीक्षण किया। महिला हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण कर जांच की प्रगति कंप्यूटर में सुव्यवस्थित रूप से दर्ज की जाए।

उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को मालों के शीघ्र निस्तारण, हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की सक्रिय निगरानी, अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा थाना क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाकर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए। महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम को प्राथमिकता देने पर भी विशेष जोर दिया गया।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी सिकंदराबाद भास्कर कुमार मिश्रा और कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार शाही सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment