Search

सिकंदराबाद: एसडीएम ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, मतदाताओं को दी राहत

93 Views

सिकंदराबाद: गुरुवार को एसडीएम दीपक कुमार पाल ने महेपा जागीर, बोढ़ा और वैर गांव के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल ऑफिसर  के कार्यों की समीक्षा की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने विशेष रूप से उन मतदाताओं के मामलों की जांच की, जिनके नाम पर लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी या नो मैपिंग के नोटिस जारी हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मतदाताओं को अब तहसील या एईआरओ कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है। संबंधित मतदाता केवल बीएलओ को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं तथा मतदान केंद्र पर जाकर फोटो और हस्ताक्षर की प्रक्रिया पूरी करें।

एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण का उद्देश्य बीएलओ को दिशा-निर्देश देना और मतदाताओं की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करना है।

उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रम में न आएं और बिना किसी परेशानी के बीएलओ से संपर्क कर अपनी प्रक्रिया पूर्ण करें।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment