Search

सिकंदराबाद: डॉ. विप्लव की पुस्तक ‘भारत में राजधर्म’ को नेशनल बुक ट्रस्ट ने चुना

165 Views

सिकंदराबाद: नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT), भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्था, ने डॉ. विप्लव की पुस्तक “भारत में राजधर्म” को अपने प्रतिष्ठित प्रकाशन कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित किया है। यह पुस्तक अक्टूबर 2026 में प्रकाशित की जाएगी।

डॉ. विप्लव सिकंदराबाद स्थित ग्राम पीरबियावानी के चंद्रकांता महाविद्यालय में प्राचार्य पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

एनबीटी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, पुस्तक में भारतीय लोकतंत्र, शासन-प्रणाली और नैतिक मूल्यों पर आधारित गहन चिंतन प्रस्तुत किया गया है। संस्था ने विश्वास व्यक्त किया है कि यह कृति समकालीन भारतीय समाज में राजनीतिक मर्यादाओं, संवैधानिक कर्तव्यों और जनकल्याण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक विमर्श स्थापित करेगी।

पुस्तक के प्रकाशन एवं लेखन कार्य के लिए नेशनल बुक ट्रस्ट की ओर से डॉ. विप्लव को 3 लाख रुपये का अनुदान भी प्रदान किया जाएगा। यह राशि शोध और रचनात्मक कार्य को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दी जा रही है।

एनबीटी ने इस उपलब्धि पर डॉ. विप्लव को बधाई देते हुए आशा जताई है कि यह पुस्तक विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों और आम पाठकों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी तथा राष्ट्रीय स्तर पर वैचारिक संवाद को सशक्त बनाएगी।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News