सिकंदराबाद: 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र तहसील के अंतर्गत नये फीडर देवी मंदिर की वीसीवी स्थापित करने का कार्य आज सोमवार 09 फरवरी 2026 को किया जाएगा। इस कार्य के चलते सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक नगर व आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इस दौरान एसडीएम कोर्ट, नई तहसील, पुरानी तहसील, बड़ा बाजार, वैधवाड़ा, चौधरीवाड़ा बाजार, ज्ञानलोक कॉलोनी, जमाईपुरा, होली मेला रोड, हाईवे, जेवर बस स्टैंड, गद्दीबाड़ा, सरावगीवाड़ा, भटपुरा, टीचर्स कॉलोनी, जीटी रोड, पक्का बाग, सिरोधन रोड, नगरपालिका क्षेत्र, छासियावाड़ा, भाटियावाड़ा, रामनगर, सराय झाझन, देवी मंदिर गेट, खत्रीवाड़ा, खुर्जा रोड, हनुमान चौक सहित सिकंदराबाद कस्बे में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
एसडीओ रवि कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत उपभोक्ता बिजली आपूर्ति बंद होने से पहले अपने आवश्यक कार्य निपटा लें तथा आपूर्ति बाधित रहने की अवधि में धैर्य बनाए रखें। उन्होंने असुविधा के लिए खेद जताया है।
[democracy id=”current”]
