Search

सिकंदराबाद: जेएस पीजी कॉलेज में अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

388 Views

सिकंदराबाद: जेएस पीजी कॉलेज में शुक्रवार को स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट के मौन के साथ की गई, जिसमें महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर वैभव जैन ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण ही देश आज आज़ाद है। उन्होंने विद्यार्थियों से शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रोफेसर मुजफ्फर हुसैन, डॉ. गीता शेखावत, डॉ. प्रीति सक्सेना, डॉ. प्रदीप गोयल सहित अन्य शिक्षकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस दौरान मयंक सक्सेना, अंकित वर्मा, पुनीत यादव, वातेश यादव,अलका चौधरी, नीति भटनागर, फरजाना समित सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment