Search

सिकंदराबाद: तनिश भाटी ने ताइक्वांडो में राष्ट्रीय स्तर पर जीता कांस्य पदक

333 Views

सिकंदराबाद: रेलवे रोड स्थित बाबू बोधराज कॉन्वेंट स्कूल एक बार फिर खेल प्रतिभा को निखारने में सफल रहा है। विद्यालय के छात्र तनिश भाटी ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

तनिश भाटी ने ब्लैक बेल्ट (सीनियर मेल अंडर-80 किलोग्राम) वर्ग में पहले स्टेट स्तर पर स्वर्ण पदक जीता, जिसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता एस.एम.एस. इंडोर स्टेडियम, जयपुर (राजस्थान) में आयोजित की गई, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से 47 टीमों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

कड़े मुकाबलों के बीच शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए तनिश ने कई राज्यों के प्रतिभागियों को पराजित कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

विद्यालय के डायरेक्टर राम चोपड़ा ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें निखारना है।
एकेडमिक डायरेक्टर विभा चोपड़ा ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास ही विद्यालय की प्राथमिकता है।
वहीं प्रधानाचार्य जसविंदर सिंह ने तनिश को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस सफलता के पीछे ताइक्वांडो कोच दुष्यंत सोलंकी का मार्गदर्शन और छात्र का निरंतर अभ्यास रहा। कोच के अनुसार तनिश प्रतिदिन करीब छह घंटे का कठोर अभ्यास करता था, जिसका परिणाम आज राष्ट्रीय स्तर पर देखने को मिला।

गौरतलब है कि तनिश भाटी बाबू बोधराज कॉन्वेंट स्कूल के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने सत्र 2024-25 में कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की है और वर्तमान में विद्यालय में ही अन्य छात्रों को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण भी दे रहे हैं।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News