Search

सिकंदराबाद: जेएस कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई गई शपथ

164 Views

सिकंदराबाद: नगर के जेएस कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर वैभव जैन ने छात्र-छात्राओं को लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता शपथ दिलाई।

प्राचार्य प्रो.वैभव जैन ने इस अवसर पर कहा कि मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य भी है। उन्होंने विशेष रूप से उन छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, कि वे अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं और आगामी चुनावों में निर्भीक होकर मतदान करें।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान कर लोकतंत्र को सशक्त बनाने की शपथ ली।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की डॉ.गीता शेखावत, मयंक सक्सेना, डॉ.प्रदीप गोयल, अंजली सिंह, डॉ.अंकित वर्मा, विकास पांडे, पुनीत यादव, संगीता, आमिर सहित समस्त विभागों के शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए किया गया।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News